जशपुर

जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड में स्थित कस्तूरा धान खरीदी केंद्र में इस साल किसानों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है

दीपक वर्मा – जशपुर
लोकेशन – दुलदुला/कस्तूरा

आज कस्तूरा धान खरीदी केंद्र, जहाँ किसान इस वर्ष की सुचारू व्यवस्था से बेहद संतुष्ट नजर आए।” किसानों ने बताया “इस बार टोकन आसानी से मिल रहा है… कोई दिक्कत नहीं हो रही। “पहले जितना इंतज़ार करना पड़ता था, अब वैसा कुछ नहीं है। सब व्यवस्था अच्छी है। “किसानों के अनुसार इस वर्ष टोकन वितरण से लेकर तुलाई मशीनों तक, हर व्यवस्था पहले से बेहतर है। न तो लंबी लाइन की परेशानी… और न ही तुलाई में देरी। “बेहतर व्यवस्था देखकर किसानों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया है।
किसानों का कहना है कि सरकार की पहल से उन्हें धान बेचने में आसानी हुई है और सही मूल्य मिल रहा है।”

इस दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है” सभी धान खरीदी केन्द्रों में लगातार निरीक्षण कर समझाईश दे रही है। किसी तरह की लापरवाही ना बरतें, नियमों का पालन करते हुए धान खरीदी करें।

किसानों को उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में भी इसी तरह पारदर्शी व्यवस्था जारी रहेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button