जशपुर

ट्रक से डीजल चोरी करने आए रंगेहाथ पकड़े जाने पर सामान छोड़कर भाग निकले

दीपक वर्मा – जशपुर
लोकेशन – कुनकुरी/कुंजारा
16/01/202
5

कुनकुरी से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां
कुनकुरी थाना इलाके के कुंजारा में ट्रक से डीजल चोरी की वारदात सामने आई है।
जहां पीड़ित ट्रक चालक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में लिखित आवेदन देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

दरअसल मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र का है, जहां पेशे से ट्रक चालक हरिश चरण राय ने बताया कि वह रात में अपना ट्रक तय स्थान पर खड़ा करके घर में सोने चला गया था। सुबह करीब 3:30 बजे जब वह ट्रक के पास पहुंचा, तो देखा कि चार अज्ञात चोर ट्रक से डीजल चोरी कर रहे थे और सफेद रंग का स्कॉर्पियो 50 मीटर की दूरी में खड़े किए थे।

चालक के मुताबिक, जैसे ही उसने शोर मचाया और आसपास के लोगों को बुलाने की कोशिश की, तब आरोपी मौके से भाग खड़े हुए, वहीं भागते समय उन्होंने ट्रक से निकाला हुआ डीजल और अपना चोरी करने का सामान मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए।

ट्रक चालक ने बताया कि भागते हुए स्कॉर्पियो का ओडी नंबर आंशिक रूप से 8221 है जो कि उड़ीसा रोड़ से भाग निकला है।
इस दौरान ट्रक चालक ने कुनकुरी थाना में लिखित शिकायत देकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्यवाही की मांग की है।

फिलहाल कुनकुरी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button