बिलासपुर

बिलासपुर जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस–प्रशासन अलर्ट

लोकेशन:-बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

रिपोर्टर: मुरली नायर

बिलासपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। अचानक मिली इस धमकी से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया।
एहतियातन जिला न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रवेश द्वारों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और हर आने-जाने वाले व्यक्ति की सघन जांच की जा रही है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड को तुरंत मौके पर बुलाया गया है, जो न्यायालय परिसर और आसपास के इलाकों में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।
वहीं पुलिस धमकी के स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई है। साइबर टीम को भी सक्रिय कर दिया गया है और हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां पूरी सतर्कता बरत रही हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button