छत्तीसगढ़बिलासपुर

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

लोकेशन-बिलासपुर/रिपोर्टर -ब्यूरो रिपोर्ट

बुधवार को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से प्रशासन अलर्ट हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले को गंभीरता से लिया और किसी भी संभावित खतरे को समय रहते टाल दिया।
छत्तीसगढ़ पुलिस की मुस्तैदी के चलते बम निरोधक दस्ता और साइबर टीम ने हाईकोर्ट परिसर में सघन जांच अभियान चलाया। जिला पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में कोर्ट भवन, पार्किंग और आसपास के क्षेत्रों की गहन तलाशी ली गई।
जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। हालांकि एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

साइबर सेल धमकी भरे ई-मेल के स्रोत की जांच कर रही है और फिलहाल परिसर में प्रवेश पर सख्त निगरानी रखी जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button