छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

शराब के लिए पैसे मांगकर युवक से मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर: शुभांशु मिश्रा / लोकेशन: जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में शराब के लिए पैसे नहीं देने पर एक युवक और उसके परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
मामला पोंच गांव का है, जहां 16 मार्च की रात करीब 9:30 बजे प्रार्थी सुभाष दास अपने घर पर मौजूद था। तभी आरोपी वेद प्रकाश ने उसे बाहर बुलाकर शराब पीने के लिए पैसे की मांग की। पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौच करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।


शोर सुनकर जब प्रार्थी के पिता, भाई और दादाजी बीच-बचाव के लिए पहुंचे, तो आरोपी ने अपने पिता भानुदास और भाई विकास को भी बुला लिया। इसके बाद तीनों आरोपियों ने मिलकर पूरे परिवार के साथ मारपीट की।
घटना की रिपोर्ट पर बलौदा थाना में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया, जिसके बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button