बुजुर्ग दुकानदार से मारपीट मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर -शुभांशु मिश्रा/लोकेशन -जांजगीर-चांपा
जांजगीर-चांपा जिले के सारागांव थाना क्षेत्र में बुजुर्ग दुकानदार से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
ग्राम मुडपार निवासी 70 वर्षीय सुशील पाण्डेय ने थाना सारागांव में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 15 मार्च 2026 की रात करीब 12:30 बजे गांव के आनंद उर्फ पप्पू सूर्यवंशी, अविनाश सूर्यवंशी और विक्की सूर्यवंशी उसकी दुकान पर पहुंचे और सिगरेट व गुटखा मांगा। सामान देने के बाद जब उन्होंने पैसे मांगे तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और दुकान का दरवाजा लात मारकर खोलते हुए अंदर घुस गए। इसके बाद बुजुर्ग दुकानदार के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 351(3), 115(2), 331(2) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी राकेश कुमार सूर्यवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी राकेश कुमार सूर्यवंशी, प्रधान आरक्षक महेश केवट, आरक्षक दीपक और गोवर्धन टाइगर का विशेष योगदान रहा।




