सिवनी समिति में अब तक 5,060 क्विंटल धान खरीदी, लेकिन धान उठाव नहीं — शाखा प्रबंधक व खरीदी प्रभारी बढ़ी चिंता

रिपोर्टर— जय ठाकुर
लोकेशन— जांजगीर-चांपा
07/12/2025
जिले के सिवनी स्थित आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित सिवनी में इस सीज़न की धान खरीदी तेजी से जारी है। अब तक समिति में 106 किसानों द्वारा कुल 33,350 बोरी धान विक्रय किया जा चुका है। खरीदी गई धान की मात्रा में 3,789.20 क्विंटल मोटा तथा 1,270.80 क्विंटल सरना, इस प्रकार कुल 5,060 क्विंटल धान शामिल है। समिति में प्रतिदिन औसतन 900 क्विंटल धान तौला जा रहा है।
किसानों की सुविधा के लिए समिति द्वारा पीने के पानी, साफ-सुथरे बाथरूम, बैठने हेतु कुर्सी–चेयर और अन्य मूलभूत व्यवस्थाएँ सुचारू रखी गई हैं। किसानों ने इन व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताया है और कहा है कि खरीदी प्रक्रिया में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है।


हालांकि खरीद व्यवस्था व्यवस्थित होने के बावजूद धान उठाव (लिफ्टिंग) को लेकर शाखा प्रबंधक व खरीदी प्रभारी में असंतोष बढ़ने लगा है। समिति में 28 तारीख से धान खरीदी शुरू हो चुकी है, लेकिन अब तक एक भी ट्रांसपोर्ट लिफ्टिंग नहीं हो पाई है, जबकि अधिकारियों द्वारा 72 घंटे के भीतर धान उठाव की बात कही गई थी।
लंबे समय तक धान समिति परिसर में पड़ा रहने से उसके सूखने, खराब होने और वजन घटने की आशंका बढ़ गई है। शाखा प्रबंधक व खरीदी प्रभारी कहना है कि यदि जल्द धान उठाव प्रारंभ नहीं हुआ तो उन्हें भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
शाखा प्रबंधक व खरीदी प्रभारी ने जिला प्रशासन और मार्कफेड प्रबंधन से त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि धान उठाव शुरू कराने हेतु परिवहन व्यवस्था को तुरंत सक्रिय किया जाए, ताकि खरीदे गए धान की सुरक्षित निकासी सुनिश्चित हो सके।



