तंबाकू नियंत्रण जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

चांपा
विकासखंड बम्हनीडीह अंतर्गत ग्राम भंवरेली एवं रोहदा के स्कूलों में तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत तंबाकू से होने वाली बीमारियों की जानकारी दी गई और छात्रों एवं ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला जांजगीर-चांपा के निर्देश पर विकासखंड स्तरीय प्रवर्तन दल की टीम ने कोटपा एक्ट 2003 के तहत कार्रवाई की।
कार्यक्रम के दौरान एनटीसीपी (राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम) के नोडल अधिकारी डॉ. वी. के. पैदावार के संयोजन में स्कूलों में जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की गईं और नियम विरुद्ध संचालित दुकानों पर चालानी कार्रवाई भी की गई।
इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग से
डॉ. प्रज्ञाश्री पी. सूभेदार,
डेंटल असिस्टेंट प्रज्ञा पांडे,
खाद्य एवं औषधि प्रसाधन विभाग से
दुर्गेश केवट तथा स्थानीय पुलिस थाना दल की टीम उपस्थित रही और संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया।




