मुंगेली

धान खरीदी केंद्रों में किसानों को हो रही लगातार परेशानियों को लेकर आज कांग्रेसियों ने किसान सत्याग्रह का आयोजन किया

लोकेशन मुंगेली छत्तीसगढ़
संवाददाता विनोद जायसवाल
दिनांक 22/12/2025

मुंगेली जिले के खुड़िया धान खरीदी केंद्र में हुए इस सत्याग्रह में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए और प्रशासन के खिलाफ अपनी नाराज़गी जाहिर की।

मुंगेली जिले के खुड़िया धान खरीदी केंद्र में धान बेचने आए किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किसान सत्याग्रह शुरू किया।
किसानों का आरोप है कि धान खरीदी के नाम पर उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है
समय पर टोकन नहीं मिलना, बारदाने की कमी धान ख़राब है कहकर पैसे की मांग करना
वहीं तौल में 40, किलो 700 ग्राम से अधिक 41 किलो 600 किलो ग्राम ले रहे हैं वहीं
समस्याओं से किसान जूझ रहे हैं।
सत्याग्रह के दौरान किसानों और कांग्रेस नेताओं ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए
धान खरीदी व्यवस्था को जल्द दुरुस्त करने की मांग की।

जब तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होगा, हमारा आंदोलन जारी रहेगा।”

अब देखना होगा कि प्रशासन किसानों की समस्याओं को लेकर क्या ठोस कदम उठाता है

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button