यातायात में जाम बना राहगीरों के लिए परेशानी का सबब, जाम के लिए जिम्मेदार प्रशासन को दे रहे चुनौती

चांपा
इन दिनों फिर एक बार चांपा क्षेत्र के प्रमुख मार्गो सहित चौक चौराहों में आवाजाही में जाम के चलते राहगीरों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, विशेष कर चांपा थाना से लेकर बेरियल रोड सदर बाजार सहित प्रमुख मार्गो में हर समय होने वाली जाम से लोगों को आवागमन में कई तरह के परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, यूं तो जाम का यह सिलसिला चांपा थाना के आसपास से प्रारंभ होकर प्रमुख चौक चौराहा सहित मार्गों को अपने चपेट में ले रखा है, जिस पर जिम्मेदारों के द्वारा ध्यान नहीं दिए जाने से समस्या दिन-ब-दिन बढ़ता चला जा रहा हैl
जाम की प्रमुख कारणों को यदि उल्लेख करें तो नगर के अंदर भारी वाहनों का प्रवेश, एवं उनके द्वारा लोड अनलोड करना सहित दो पहिया सहित चार पहिया वाहनों का तीतर बितर खड़ा होना दिक्कतों को गिना जा सकता है,यही नहीं कई दुकानदार ऐसे भी हैं जो सरे आम प्रशासन को चुनौती देते हुए अपनी हद पार कर दुकानों का साजो समान को रोड के ऊपर सरेआम रखने से बाज नहीं आ रहे हैंl
ऐसा नहीं कि इस समस्या को जिम्मेदार विभाग अथवा लोगों के द्वारा देखा नहीं जा रहा हो, सब कुछ देखकर भी उनके द्वारा अंजान बने रहने से यह समस्या नियंत्रण से बाहर हो चुका है,जबकि यही समस्या आए दिन तीज त्योहारों में या फिर सिनेमाघरों में जब कोई सुपर डुपर फिल्म अपने चरम पर पहुंचता है तो यह समस्या और भी गंभीर हो जाता है, जिला यातायात विभाग सहित चांपा थाना में बैठे हुए पदस्थ लोगों के द्वारा सब कुछ देख कर भी आगे निकल जाने की गतिविधि ने समस्या को बढ़ावा दिया है, बात करें तो जाम जहां से प्रारंभ होता हैl
वहां से थाना की लंबाई चंद मीटर की होती है इसके बाद भी इस समस्या पर कोई सुध लेने वाला नहीं है, जाम लगने की बहुत गंभीर समस्या में ग्रस्त स्थानो में एनीकट के पास सुभाष चौक, बेरियर रोड, सदर बाजार,हटरी चौक, मुकुंद मल्टीप्लेक्स आदि ऐसे अनेकों स्थान है जहां जाम कभी भी लग जाता है और इन्हें नियंत्रित करने के लिए जिम्मेदारों की कमी जाम में फंसे हुए लोगों को हर पल खेलने लगता है।




