जांजगीर में नेता जी चौक पर ट्रैफिक सिग्नल लाइट चालू, पुलिस ने यातायात सुरक्षा को बढ़ाया सुदृढ़

रिपोर्टर – दीपक यादव
लोकेशन – जांजगीर चांपा
दिनांक – 09/12/2025
जांजगीर चांपा जिले में यातायात सुरक्षा को और बेहतर बनाने के लिए पुलिस ने नया कदम उठाया है। जिला पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री उदयन बेहार के नेतृत्व में आज नेता जी चौक जांजगीर में ट्रैफिक सिग्नल लाइट शुरू की गई।
यह ट्रैफिक सिग्नल लाल, पीली और हरी बत्तियों का उपयोग करते हुए चौराहों पर वाहन चालकों और पैदल यात्रियों के लिए यातायात नियंत्रण सुनिश्चित करता है। इससे सड़क दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी और यातायात व्यवस्था में अनुशासन बढ़ेगा।
इससे पहले कचहरी चौक जांजगीर में भी ट्रैफिक सिग्नल लाइट चालू की जा चुकी है, जिससे शहर के प्रमुख चौराहों पर यातायात नियंत्रण और सुरक्षा सुनिश्चित हो रही है।
ट्रैफिक सिग्नल का मतलब:
लाल बत्ती: रुक जाइए
पीली बत्ती: रुकने के लिए तैयार रहिए
हरी बत्ती: आगे बढ़िए
लाल तीर: उस दिशा में जाने पर रोक
यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे ट्रैफिक सिग्नल का पालन करें और यातायात नियमों का उल्लंघन न करें, अन्यथा नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह पहल शहर में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता और सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।




