क्राइम

गाजियाबाद में मोबाइल गेम की लत से दर्दनाक हादसा: 12, 14 और 16 साल की तीन बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दी जान

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक बेहद चौंकाने वाली और दुखद घटना सामने आई है। भारत सिटी सोसाइटी में मोबाइल गेम की लत के चलते तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक बच्चियों की उम्र 12, 14 और 16 साल बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, तीनों ने मंगलवार रात करीब 2 बजे कमरे को अंदर से बंद किया और बालकनी से छलांग लगा दी।
पुलिस को मौके से एक डायरी मिली है, जिसमें सुसाइड नोट लिखा हुआ था। नोट में बच्चियों ने लिखा—“सॉरी मम्मी-पापा, हम गेम नहीं छोड़ पाएंगे।” परिजनों का कहना है कि तीनों बहनें लंबे समय से टास्क-बेस्ड कोरियन ऑनलाइन गेम की लत में थीं और पिछले दो साल से स्कूल भी नहीं जा रही थीं।
एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। घटना के बाद से इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों को जांच के लिए भेज दिया है।
यह घटना एक बार फिर बच्चों में बढ़ती ऑनलाइन गेमिंग लत और इसके खतरनाक मानसिक प्रभावों पर गंभीर सवाल खड़े करती है। अगर आप या आपके आसपास कोई मानसिक तनाव में है, तो परिवार से बात करें और जरूरत पड़ने पर काउंसलिंग या हेल्पलाइन की मदद लें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button