
रिपोर्टर : जय ठाकुर / लोकेशन : बिलासपुर
रायपुर–बिलासपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यह दुर्घटना बिलासपुर से पहले दरचूरा के पास लगभग सुबह 11 बजे के आसपास हुई।
मिली जानकारी के अनुसार रायपुर की ओर से बिलासपुर जा रही एक बस को पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने अनियंत्रित होकर जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में सवार कई यात्री अंदर ही फंस गए।



हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने का प्रयास किया। स्थानीय लोग घायल यात्रियों की मदद करते हुए उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने में जुटे रहे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत व बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला जा रहा है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही है।




