छत्तीसगढ़जशपुर

जशपुर में दर्दनाक बस हादसा, तेज रफ्तार बस पलटी – 5 की मौत, 24 यात्री घायल

रिपोर्टर: दीपक वर्मा / लोकेशन: कुनकुरी, जशपुर

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। कुनकुरी के पास तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है जबकि 24 यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक अनमोल बस कुरडेग से यात्रियों को लेकर कुनकुरी की ओर आ रही थी। इसी दौरान करडेगा के पास गोड़अंबा गांव में बस का ब्रेक फेल हो गया और बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पीएम आवास को तोड़ते हुए पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

दुर्घटना में बस में सवार करीब 24 यात्री घायल हो गए हैं, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए कुनकुरी अस्पताल भेजा गया। वहीं 3 गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय अस्पताल पहुंचीं और घायलों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। वहीं कलेक्टर रोहित व्यास, डीआईजी व एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह और कुनकुरी एसडीएम नंद जी पांडे भी मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

इस हादसे में महेश राम, बिमला, संपत्ति देवी, दिग्गेश्वर और पांच माह के मासूम घनश्याम की मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button