सक्ती

रामभाटा नहर पार में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौके पर मौत

रिपोर्टर – डभरा संवाददाता
लोकेशन – सक्ती जिला | डभरा थाना क्षेत्र


सक्ती जिले से इस वक्त की बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है। डभरा थाना क्षेत्र के रामभाटा नहर पार रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान सुनील कुमार चन्द्रा, पिता नारायण चन्द्रा, उम्र 28 वर्ष, निवासी सुखदा के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही डभरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डभरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। वहीं, हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त नियंत्रण और सड़क सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button