जशपुर

कुनकुरी में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूटी सवार दो बालक पुलिया से गिरे

लोकेशन:- कुनकुरी, जशपुर (छत्तीसगढ़)
रिपोर्टर:- दीपक वर्मा

जशपुर जिले के कुनकुरी से इस वक्त की बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है।
आज शाम करीब 4 बजे स्टेट हाईवे 17 पर कुनकुरी–लावाकेरा रोड स्थित श्रीटोली मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

यहां स्कूटी सवार दो बालक अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गए। हादसे में एक बालक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि दूसरा बालक घायल हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों घायल झारखंड के डबनीपानी गांव के निवासी हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कुनकुरी एसडीओपी विनोद मंडावी मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए 108 एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया।
फिलहाल दोनों घायलों का इलाज जारी है, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button