जांजगीर-चांपा

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगा जनजातीय गौरव दिवस — बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर प्रदेशभर में चार दिवसीय आयोजन

रिपोर्टर – दीपक यादव
स्थान – जांजगीर-चांपा
दिनांक – 14/11/2025
स्लग – प्रेसवार्ता / जनजातीय गौरव दिवस

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर पूरे छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस बड़े पैमाने पर मनाया जाएगा। जांजगीर में आयोजित एक प्रेस वार्ता में इस कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश मंत्री विधा सिदार ने बताया कि 15 नवंबर से शुरू होकर यह आयोजन पूरे प्रदेश में चार दिनों तक भव्य रूप से जारी रहेगा।

विधा सिदार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बिरसा मुंडा की स्मृति में जनजातीय गौरव दिवस घोषित करना जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास को राष्ट्रीय पहचान देने का महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि आजादी के संघर्ष में वीर नारायण सिंह, गैंदसिंह, गुंडाधूर जैसे महान नायकों के योगदान को देश कभी नहीं भूल सकता।

उन्होंने आगे कहा कि जनजातीय संस्कृति प्रकृति संरक्षण, सामुदायिक एकता और आध्यात्मिक परंपरा का प्रतीक है। सरहुल जैसे पर्व जनजातीय जीवन के इन मूल्यों को आज भी जीवंत रखते हैं। प्रदेश में जनजातीय समाज के विकास के लिए केंद्र सरकार की योजनाएं—जैसे प्रधानमंत्री जनमन योजना, जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान—द्रुत गति से जनहित कार्य कर रही हैं।

प्रेस वार्ता में बताया गया कि 15 नवंबर से शुरू होने वाले इस चार दिवसीय कार्यक्रम में सांस्कृतिक झांकियां, जनजातीय वेशभूषा प्रदर्शन, विरासत संवाद, नृत्य-गीत कार्यक्रम और जन-जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। इस दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button