कोरबा

गणतंत्र दिवस पर पंचायत भवन में उल्टा फहराया तिरंगा, प्रशासनिक लापरवाही उजागर

सरोज रात्रै / कोरबा

कोरबा जिले के पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत दमहामुड़ा में गणतंत्र दिवस के अवसर पर गंभीर प्रशासनिक लापरवाही सामने आई। पंचायत भवन में आयोजित आधिकारिक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा उल्टा फहरा दिया गया, जो करीब डेढ़ से दो घंटे तक उसी स्थिति में लगा रहा।
जानकारी के अनुसार सरपंच द्वारा ध्वजारोहण किया गया, लेकिन झंडा पहले से गलत दिशा में लगाया गया था। कार्यक्रम के दौरान मौजूद किसी भी जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी ने इस त्रुटि पर तत्काल ध्यान नहीं दिया। बताया गया कि पंचायत सचिव मौके पर उपस्थित नहीं थे और एक कर्मचारी द्वारा झंडा लगाया गया था।
बाद में गलती सामने आने पर तिरंगे को सही किया गया। इस घटना से राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और प्रशासनिक जिम्मेदारी पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button