सक्ति जिले में ट्रॉली चोरी का पर्दाफाश: मालखरौदा पुलिस ने दोनों चंद्रा भाइयों को किया गिरफ्तार, ट्रॉली बरामद

लोकेशन: जिला सक्ति
सक्ति ज़िले की मालखरौदा पुलिस ने ट्रैक्टर–ट्रॉली चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। चोरी की वारदात का पुलिस ने तेज़ कार्रवाई करते हुए कुछ ही दिनों में खुलासा कर दिया।
गिरफ्तार आरोपी:
सुमित कुमार चंद्रा (23 वर्ष), पिता श्याम चंद्रा
शानू कुमार चंद्रा (20 वर्ष), पिता दुकालू चंद्रा
दोनों निवासी — ग्राम सुखदा, चौकी फगूरम थाना डभरा, जिला सक्ती

घटना 27 अक्टूबर की रात की है, जब प्रार्थी के घर के सामने खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली (क्रमांक MP 26 EA 0142), जिसकी कीमत लगभग 16,000 रुपये बताई गई, चोरी कर ली गई थी। प्रार्थी ने 6 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद मालखरौदा पुलिस ने अपराध क्रमांक 262/2025 धारा 303(2), 3(5) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया।
पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर (भा.पु.से.) और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव (रा.पु.से.) के निर्देश पर टीम ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। तकनीकी विश्लेषण और सटीक पूछताछ के बाद दोनों भाइयों ने वारदात स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर चोरी की ट्रॉली भी बरामद कर ली गई।
कार्रवाई में शामिल टीम:
थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण राजपूत के नेतृत्व में—
स.उ.नि. दिलीप सिंह खलखो, आरक्षक बेठियार सिदार, शरद सिदार, और हरीश चंद्रा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को 22 नवंबर 2025 को विधिवत गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया।




