अकलतरा में ट्रक बैटरी चोरी का खुलासा, 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

शुभांशु मिश्रा
जांजगीर-चांपा | अकलतरा
अकलतरा से पुलिस की सक्रियता की खबर सामने आई है, जहां ट्रक से बैटरी चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।मामला अकलतरा थाना क्षेत्र के महाराजा राइस मिल का है, जहां रात्रि के समय मिल परिसर में खड़ी ट्रक से बैटरी चोरी कर आरोपी फरार हो गया था।शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में अकलतरा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की।मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 19 वर्षीय आरोपी संजीव धिरही को हिरासत में लिया, जिसने पूछताछ में चोरी की घटना को स्वीकार किया।आरोपी के कब्जे से चोरी की गई ट्रक बैटरी बरामद कर ली गई है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।पूरी कार्रवाई में थाना अकलतरा पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।





