शासकीय कार्य में बाधा, गाली-गलौच और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर – शुभांशु मिश्रा
लोकेशन – शिवरीनारायण | जांजगीर-चांपा
शिवरीनारायण थाना क्षेत्र से बड़ी कार्रवाई सामने आई है,
जहां शासकीय कार्य में बाधा डालने, गाली-गलौच और मारपीट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मामला ग्राम दुरपा का है,
जहां लंकेटर तालाब में जेसीबी मशीन से अवैध खुदाई कर
कबीर इंटरप्राइजेस की भूमि पर मिट्टी पाटी जा रही थी।
सूचना पर मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार और प्रशासनिक अमले ने
जेसीबी का काम रुकवाया,
लेकिन इसी दौरान जेसीबी चालक और मालिक ने सरकारी कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार किया,
गाली-गलौच की और शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए
धर्मेन्द्र कुमार कश्यप और सुरेन्द्र कुमार कश्यप को गिरफ्तार किया है।
मामले में जेसीबी मशीन और एक पल्सर मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया है।
आरोपियों के खिलाफ
बीएनएस की धारा 296, 221, 121(1), 132 और 3(5) के तहत
अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पूरी कार्रवाई में
थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव समेत शिवरीनारायण पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।




