छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

इंस्टाग्राम पर अश्लील पोस्ट कर 70 हजार की मांग, दो आरोपी गिरफ्तार

लोकेशन – जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़) / रिपोर्टर – शुभांशु मिश्रा

जांजगीर-चांपा जिले में सोशल मीडिया के जरिए ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है… जहां इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक फोटो-वीडियो पोस्ट करने की धमकी देकर 70 हजार रुपए की मांग करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है…
दोनों आरोपी युवती को प्रेम जाल में फंसाकर उसके निजी फोटो और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर रहे थे… और पैसे नहीं देने पर वायरल करने की धमकी दे रहे थे…

मामला सिटी कोतवाली जांजगीर क्षेत्र का है… जहां प्रार्थी ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी बेटी को दिसंबर 2025 से आरोपी अलग-अलग इंस्टाग्राम आईडी बनाकर परेशान कर रहे थे…
आरोपी युवती से दोस्ती कर उसके निजी फोटो और वीडियो हासिल किए… और फिर उन्हीं फोटो-वीडियो को परिवार और रिश्तेदारों को भेजने की धमकी देकर 70 हजार रुपए की मांग करने लगे…


शिकायत के बाद पुलिस ने साइबर तकनीक की मदद से जांच शुरू की… और इंस्टाग्राम आईडी से जुड़े मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई…
इसके बाद पुलिस टीम ने पाली नैला में दबिश देकर दोनों आरोपियों—प्रेम कुमार सूर्यवंशी और शिवम भवानी—को गिरफ्तार कर लिया…
पूछताछ में पहले तो आरोपी पुलिस को गुमराह करते रहे… लेकिन तकनीकी साक्ष्यों के सामने दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया…
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं… और दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है…

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button