बारात में डीजे पर नाचने के विवाद में चाकूबाजी, दो आरोपी गिरफ्तार

शुभांशु मिश्रा
जांजगीर-चांपा
जांजगीर-चांपा जिले से एक सनसनीखेज ब्रेकिंग न्यूज़ सामने आई है,
जहां बारात के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।
मामले में थाना सारागांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चाकू से प्राणघातक हमला करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।
घटना 10 फरवरी 2026 की शाम की है, जब घायल गौरव बरेठ अपने दोस्तों के साथ ग्राम अफरीद बारात में शामिल होने गया था।
इसी दौरान ग्राम बोरसी, थाना पामगढ़ से आई दूसरी बारात के कुछ लोगों ने डीजे पर नाचने से मना किया।
विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने अश्लील गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया।
इस हमले में गौरव बरेठ और उसका साथी सागर बरेठ गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए बिलासपुर स्थित लाइफ केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना सारागांव पुलिस ने वैज्ञानिक अधिकारी के साथ घटनास्थल अफरीद अमहापारा पहुंचकर निरीक्षण किया।
इलाजरत घायल गौरव बरेठ का कार्यपालिक दंडाधिकारी द्वारा मृत्युकालीन कथन भी दर्ज कराया गया है।
पुलिस ने त्वरित दबिश देकर ग्राम बोरसी से अमर यादव (27 वर्ष) और अमीर यादव (20 वर्ष) को हिरासत में लिया।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर
धारा 109(1), 191(2), 191(3), 296, 351(3) BNS के तहत न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी, सायबर थाना प्रभारी सागर पाठक,
प्रधान आरक्षक अर्जुन जांगड़े, महेश केवंट और आरक्षक दीपक ठाकुर की सराहनीय भूमिका रही।




