शराब के लिए पैसे नहीं देने पर मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर – शुभांशु मिश्रा
लोकेशन – जांजगीर-चांपा | बलौदा
जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र से पुलिस की त्वरित कार्रवाई सामने आई है।
शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर मारपीट और धमकी देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
घटना 6 फरवरी 2026 की है, जब बुचीहरदी गांव निवासी निकेश कुमार सुमन से गांव के ही गोपी पाटले और जग्गू पाटले ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे।
पैसे देने से इनकार करने पर दोनों आरोपियों ने पुरानी रंजिश को लेकर अश्लील गाली-गलौच की और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट कर चोट पहुंचाई।
पीड़ित की शिकायत पर थाना बलौदा में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में गोपी पाटले उम्र 30 वर्ष और जग्गू पाटले उम्र 24 वर्ष शामिल हैं।
दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।
इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सहायक उप निरीक्षक प्रतिभा राठौर सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।




