सिवनी (नैला ) में होगा दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता व भव्य मड़ई मेला

गौरव ग्राम सिवनी ( नैला ) में ग्रामीण खेलों और पारंपरिक संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक भव्य आयोजन होने जा रहा है। गांव में दो दिवसीय ग्रामीण स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता एवं मड़ई मेला का आयोजन 16 और 17 नवंबर 2025 को किया जाएगा।
कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। आयोजन समिति की ओर से खिलाड़ियों के लिए आकर्षक पुरस्कार घोषित किए गए हैं जिसमे प्रथम पुरस्कार 15,001 रुपये द्वितीय 10,001 रुपये तृतीय 7,001 रुपये चतुर्थ 4,001 रुपये बेस्ट रेडर/बेस्ट कैचर 501 रुपये ऑलराउंडर पुरस्कार 1,001 रुपये इस कार्यक्रम के उद्घाटन में क्षेत्र के जनपद सदस्य रूपनारायण लसेर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। साथ ही, ग्राम सिवनी के सरपंच रघुवीर बरेठ, उपसरपंच शुभांशु मिश्रा और समस्त पंच–पंचायत की उपस्थिति रहेगी।
दो दिनों तक चलने वायह आयोजन गांव की पहचान को नई दिशा देगा और स्थानीय प्रतिभाओं को बड़ा मंच प्रदान करेगा।




