डभरा में दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

लोकेशन: सक्ती, डभरा, छत्तीसगढ़
रिपोर्टर: लाला उपाध्याय
सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र से दुखद खबर सामने आई है। डभरा-साराडीह रोड पर दो मोटरसाइकिल आपस में टकरा गईं। इस हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
जानकारी के अनुसार, मृतक युवक आनन्द सिदार, उम्र 20 वर्ष और निवासी नावापारा (ड) थे। गंभीर रूप से घायल हुए युवकों के नाम हैं विक्रम चौहान, उम्र 19 वर्ष, और टीकम चौहान, उम्र 20 वर्ष, जो भी नावापारा (ड) के निवासी हैं।
घटना की सूचना मिलते ही डभरा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। घायल युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा लाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सीय सुविधा के लिए रिफर कर दिया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन ने सड़क पर सतर्कता और यातायात नियमों के पालन पर लोगों से विशेष ध्यान देने की अपील की है।






