जांजगीर-चांपा
Trending

जांजगीर कोर्ट से आरोपी फरार, दो पुलिसकर्मी सस्पेंड — सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जांजगीर-चांपा

जिले की अदालत परिसर से आज एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां शक्ति जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र से लाए गए एक आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, आरोपी उमाशंकर साहू पिता मकसूदन साहू को चलानी कार्यवाही के तहत जांजगीर कोर्ट में पेश करने के लिए मालखरौदा थाना की पुलिस टीम लाई थी। लेकिन पेशी के दौरान आरोपी ने मौका पाकर पुलिस की आंखों में धूल झोंक दी और कोर्ट परिसर से भाग निकला।

फरार होने की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। तत्काल प्रभाव से हवलदार कृष्ण कुमार तिवारी और प्रधान आरक्षक जगत जी को लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस अधीक्षक द्वारा निलंबित कर दिया गया है।

फिलहाल आरोपी की तलाश में पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं और आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
यह घटना न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की सतर्कता पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

सूत्रों के अनुसार, आरोपी उमाशंकर साहू के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस अब उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button