जशपुर

सुशासन के दो साल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सड़क विकास के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज

दीपक वर्मा – जशपुर
लोकेशन – जशपुर
18/12/2025

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बीते दो वर्षो में जशपुर जिले में कुल 623 सड़कों के निर्माण को मंजूरी दी है।लोक निर्माण विभाग के तहत 108 सड़कों के लिए 634 करोड़ 32 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिससे प्रमुख मार्गों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और गांवों को मुख्य सड़कों से जोड़ा जा सकेगा।

वहीं प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत जिले की 93 सड़कों के लिए 239 करोड़ 23 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है।इससे दूरस्थ और पिछड़े इलाकों को मुख्यधारा से जोड़ने का सपना अब साकार होता नजर आ रहा है।
ग्रामीण विकास को नई गति देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 29 सड़कों के निर्माण के लिए 76 करोड़ 20 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।इसके अलावा ग्राम गौरव पथ योजना के अंतर्गत 17 सीसी रोड निर्माण कार्यों के लिए 5 करोड़ 81 लाख रुपये की मंजूरी मिली है।


इतना ही नहीं… गांव और मोहल्लों की आंतरिक सड़कों पर भी सरकार का विशेष फोकस है।जिले में 376 सीसी रोड निर्माण के लिए 31 करोड़ 34 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिससे गांवों की तस्वीर तेजी से बदल रही है।
इन सड़कों के निर्माण से अब लोगों को कीचड़, गड्ढों और जर्जर रास्तों से राहत मिलेगी।बरसात के दिनों में होने वाली परेशानियां दूर होंगी,स्कूल जाने वाले बच्चों, मरीजों, किसानों और व्यापारियों को सुरक्षित और सुगम रास्ते मिलेंगे साथ ही आपातकालीन सेवाएं भी अब तेजी से उपलब्ध हो सकेंगी।

जिले में सड़क विकास के इस व्यापक अभियान से जनता में गहरा संतोष और विश्वास देखने को मिल रहा है।
गांव से लेकर शहर तक लोग मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार जता रहे हैं और इसे सुशासन की बड़ी उपलब्धि बता रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button