जांजगीर-चांपा में दहशत फैलाने वाले दो युवक गिरफ्तार: चांपा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, हथियार बरामद

लोकेशन: जिला जांजगीर-चांपा
त्योहारों के दौरान सुरक्षा कड़ी करने के तहत चांपा पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जो गौरव पथ रोड पर धारदार हथियार लहराकर लोगों में दहशत फैला रहे थे। समय रहते की गई इस कार्रवाई ने संभावित वारदात को टाल दिया।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त अभियान चल रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप और एसडीओपी चांपा यदुमणी सिदार के मार्गदर्शन में थाना चांपा टीम लगातार सक्रिय पेट्रोलिंग कर रही थी।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गौरव पथ रोड के दो स्थानों पर दो युवक हथियार लेकर आम लोगों को डराने की कोशिश कर रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता ने तत्काल टीम भेजी और घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को धरदबोचा।
गिरफ्तार आरोपी:
लक्ष्मी प्रसाद भारद्वाज (29 वर्ष) — निवासी अंबेडकर चौक, जगदल्ला चांपा
मंगल सिंह टंडन (35 वर्ष) — निवासी कॉलेज रोड, छुहियाटालाब, जगदल्ला चांपा
दोनों के पास से दो धारदार हथियार बरामद किए गए। पुलिस का कहना है कि त्योहारों से पहले की गई यह कार्रवाई सार्वजनिक सुरक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण रही।
दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका:
उपनिरीक्षक दादूरईया ठाकुर,
ASI बाबूलाल दिवाकर,
आरक्षक मुद्रीका दुबे, जय उराव, वीरेश सिंह, शंकर राजपूत, भूपेंद्र गोस्वामी




