छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

पामगढ़ में हथियार लहराने वाले दो युवक गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई

रिपोर्टर (Reporter)शुभांशु मिश्रा

लोकेशन (Location)जांजगीर–चांपा | पामगढ़

जांजगीर–चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहां ग्राम चंडीपारा में धारदार हथियार और एयरगन लहराकर लोगों को दहशत में डालने वाले दो युवकों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है।मामला 30 जनवरी 2026 का है, जब पामगढ़ थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चंडीपारा नहर मोहल्ला क्षेत्र में दो युवक लोहे का धारदार चाकू और लोहे की एयरगन बंदूक लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल रेड कार्रवाई की और मौके से दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोविंदा बंजारे पिता पवन बंजारे उम्र 28 वर्ष निवासी पामगढ़ और अमन खन्ना पिता प्रमोद खन्ना उम्र 23 वर्ष निवासी चंडीपारा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू और एक लोहे की एयरगन बंदूक बरामद की है।पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जांजगीर–चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में की गई।इस पूरी कार्रवाई में एसडीओपी अकलतरा श्री प्रदीप सोरी के निर्देशन में थाना प्रभारी पामगढ़ निरीक्षक सावन सारथी सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button