सक्ती

अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

लोकेशन:-डभरा, जिला सक्ती
रिपोर्टर:-लाला उपाध्याय

सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र से इस वक्त की एक बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आ रही है।
यहां एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसा कोटमी गांव के पास उस समय हुआ, जब दोनों युवक बहन के घर त्योहार की रोटी पहुंचाकर वापस लौट रहे थे।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े।

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस के माध्यम से डभरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने अजय सिदार को मृत घोषित कर दिया।
वहीं गंभीर रूप से घायल अनिल यादव की हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
मृतक अजय सिदार और घायल अनिल यादव दोनों ही डोमा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही डभरा पुलिस अस्पताल पहुंची, जहां पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button