चांपा रेलवे ओवरब्रिज के नीचे 6.874 किलो गांजा के साथ दो विधि से संघर्षरत बालक गिरफ्तार

लोकेशन-चांपा, जांजगीर-चांपा/रिपोर्टर-शुभांशु मिश्रा
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां चांपा पुलिस ने नशे के कारोबार पर करारा प्रहार किया है।
रेलवे स्टेशन चांपा के ओवरब्रिज के नीचे से 6 किलो 874 ग्राम गांजा के साथ दो विधि से संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर चांपा थाना पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को मौके से दबोच लिया।
तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से करीब साढ़े तीन लाख रुपये कीमत का गांजा और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।
दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) और 29 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है।
इस पूरी कार्रवाई में चांपा थाना पुलिस की टीम की सराहनीय भूमिका रही।
नशे के खिलाफ पुलिस का यह अभियान लगातार जारी है।




