सक्ती

डभरा में कंप्यूटर साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा अभियान के तहत रैली और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को किया गया जागरूक

लोकेशन सक्ति जिला
दिनांक 04/12/2025
रिपोर्टर लाला उपाध्याय

शक्ति जिले के डभरा ब्लॉक में धनतेरस कंप्यूटर एकेडमी गोबरा द्वारा कंप्यूटर साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली और नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर आम लोगों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

रैली थाना चौक से शुरू होकर शासकीय महाविद्यालय तक निकाली गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने हाथों में तख्तियां लेकर नारे लगाते हुए कंप्यूटर शिक्षा के महत्व और साइबर सुरक्षा के मूल सिद्धांतों की जानकारी दी। उन्होंने ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, ओटीपी साझा न करने, मजबूत पासवर्ड रखने, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर लोगों को सचेत किया।

रैली के पश्चात छात्र-छात्राएं डभरा थाना पहुंचे, जहां थाना प्रभारी के के महतो व स्टाफ ने उन्हें अपराधों की प्रकृति और पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में अवगत कराया।

अभियान के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया, जिसमें साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों और उनसे बचने के उपायों को रोचक और सरल अंदाज में प्रस्तुत किया गया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button