पंकज शुक्ला के नेतृत्व में जिले के युवा कांग्रेसी दिल्ली की महारैली में शामिल, मोदी सरकार पर लगाए वोट चोरी के आरोप

दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की राष्ट्रीय महारैली में जिले के युवा कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह महारैली केंद्र की मोदी सरकार पर कथित वोट चोरी और लोकतंत्र को कमजोर करने के आरोपों के विरोध में आयोजित की गई थी।
महारैली में जिले से युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज शुक्ला के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवा कांग्रेसी दिल्ली पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने “वोट चोर गद्दी छोड़ो” जैसे नारों के साथ केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।
इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव गौरव सिंह, आकाश तिवारी, भूपेंद्र यादव, आकाश सिंह, लाला जायसवाल, महेंद्र कश्यप, अंशु रजक, ओमप्रकाश साहू, संस्कार सिंह राठौर, विक्रम कारके, सिद्धार्थ राठौर, अविनाश यादव, सागर यादव, अशोक बर्मन, बबला यादव, खगेन्द्र तिवारी, दिनेश कश्यप, जय, विनोद, सत्येन्द्र सहित जिले के अनेक युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मंच से संबोधित करते हुए नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित कर रही है। उन्होंने निष्पक्ष चुनाव और लोकतंत्र की रक्षा के लिए देशव्यापी आंदोलन को और तेज करने का संकल्प लिया।
युवा कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जब तक लोकतंत्र पर हो रहे कथित हमलों का जवाब नहीं मिलेगा, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।



