जशपुर
एसएसपी शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में अवैध धान परिवहन रोकने जिले में नाकाबंदी और 24 घंटे निगरानी जारी

दीपक वर्मा – जशपुर
लोकेशन – जशपुर/लोदाम
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू होते ही धान कोचिये फिर सक्रिय हो गए हैं, लेकिन जशपुर पुलिस और प्रशासन ने सरहदी रास्तों पर सख्त नाकाबंदी कर उनकी कोशिशों पर लगाम कस दी है।
इसी कार्रवाई के तहत लोदाम पुलिस ने झारखंड से आ रहे एक ऑटो और एक पिकअप को पकड़ा, जिसमें कुल 54 क्विंटल अवैध धान मिला।


जहां ऑटो से 14 क्विंटल और पिकअप से 40 क्विंटल धान बरामद किया गया। वहीं दोनों वाहन चालक कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके।
पुलिस ने वाहनों व धान को अग्रिम कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन को सौंप दिया है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर पुलिस लगातार सरहदी क्षेत्रों में 24 घंटे निगरानी कर रही है, और हाल के तीन दिनों में यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है।




