युवा जोहार कार्यक्रम के तहत भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा का डभरा में भव्य स्वागत

लोकेशन–सक्ति जिला
दिनांक–18/11/2025
रिपोर्टर–लाला उपाध्याय
सक्ती जिले में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के प्रवास के दौरान डभरा में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। चंद्रपुर विधानसभा के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
युवा जोहार कार्यक्रम के तहत प्रदेशव्यापी दौरे पर निकले भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा सोमवार को सक्ती जिले के प्रवास पर रहे।
चंद्रपुर विधानसभा में उनके प्रथम आगमन को लेकर नगर पंचायत डभरा में उत्साह का विशेष माहौल दिखा।


जैसे ही टिकरिहा डभरा पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने ढोल-ढमाकों, आतिशबाज़ी और नारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया।
इस मौके पर उन्होंने नगर में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष टिकरिहा का काफ़िला डभरा से चंद्रपुर की ओर रवाना हुआ।
इस स्वागत समारोह में उनके साथ बहुरानी संयोगिता सिंह जूदेव, युवा मोर्चा के सक्ती जिला अध्यक्ष लोकेश साहू भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष दीपक कवंलधर साहू, उपाध्यक्ष लिलाम्बर सिंह जगत, जिला महामंत्री दीपक अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष दिनेश बरेठ, रवि पटेल, मनोज पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




