केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने जी-राम-जी योजना के बिंदुओं को किया स्पष्ट

रिपोर्टर:- मुरली नायर
लोकेशन:- बिलासपुर, छत्तीसगढ़
बिलासपुर से खबर है, जहां जी-राम-जी योजना को लेकर एक अहम प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। शहर के सिल्वर ओक होटल में आयोजित इस प्रेस वार्ता में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू विशेष रूप से मौजूद रहे।
प्रेस वार्ता में जी-राम-जी योजना से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। केंद्रीय मंत्री ने योजना के उद्देश्य, क्रियान्वयन की प्रक्रिया और इसके संभावित प्रभावों पर मीडिया के समक्ष अपनी बात रखी।
इस दौरान खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों के विकास, रोजगार के नए अवसरों और स्थानीय स्तर पर आत्मनिर्भरता बढ़ाने पर जोर दिया गया। मंत्री ने कहा कि जी-राम-जी योजना के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और युवाओं को रोजगार से जोड़ने के ठोस प्रयास किए जा रहे हैं।
प्रेस वार्ता में बड़ी संख्या में प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि मौजूद रहे, जिन्होंने योजना को लेकर सवाल भी पूछे। केंद्रीय मंत्री ने भरोसा दिलाया कि यह योजना आने वाले समय में ग्रामीण विकास की दिशा में एक अहम भूमिका निभाएगी।




