छत्तीसगढ़बिलासपुर

केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने किया लिपिक संघ जांजगीर-चांपा के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन

शुभांशु मिश्रा

बिलासपुर

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ जिला जांजगीर-चांपा के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया। यह कार्यक्रम बिलासपुर स्थित उनके शासकीय कार्यालय में आयोजित किया गया।विमोचित कैलेंडर में टेबल कैलेंडर और वॉल कैलेंडर—दोनों शामिल हैं। इसमें राज्य शासन द्वारा घोषित सामान्य अवकाश, ऐच्छिक अवकाश के साथ-साथ जिला कलेक्टर द्वारा घोषित स्थानीय अवकाशों की विस्तृत जानकारी दी गई है। साथ ही कैलेंडर में जिले के विभिन्न विभागों में पदस्थ लिपिक कर्मचारियों और संघ के पदाधिकारियों के नाम व चित्रों को भी स्थान दिया गया है।जिला लिपिक संघ के अध्यक्ष विशाल वैभव ने बताया कि वर्ष 2008 से प्रतिवर्ष संघीय कैलेंडर का निर्माण किया जा रहा है और हर वर्ष छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री द्वारा इसका विमोचन कराने की परंपरा रही है।

इस वर्ष केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने समय प्रदान कर कैलेंडर का विमोचन किया और जिले के समस्त लिपिक कर्मचारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।वहीं संघ के उपप्रांताध्यक्ष कौशलेश सिंह क्षत्रिय ने बताया कि विमोचन के दौरान केंद्रीय मंत्री के सरल और सौम्य व्यवहार से संघ के सभी पदाधिकारी अत्यंत प्रभावित हुए।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के उपप्रांताध्यक्ष कौशलेश सिंह क्षत्रिय, प्रदेश सचिव प्रवीण दुबे, जिलाध्यक्ष विशाल वैभव, जिला सचिव उज्जवल तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष तिवारी, विनय सिंह बैस सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button