कैलाशपुर स्कूल में मानवता का अनोखा उदाहरण — छात्रों को वितरित किए गए 42 ऊनी स्वेटर

लोकेशन — सूरजपुर, छत्तीसगढ़
रिपोर्ट — सुरेन्द्र साहू
सूरजपुर जिले के रामानुजनगर विकासखंड में स्थित शासकीय माध्यमिक शाला कैलाशपुर में आज एक प्रेरणादायक और मानवता से भरा कार्यक्रम आयोजित किया गया। ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए विद्यालय के 42 छात्र-छात्राओं को ऊनी स्वेटर वितरित किए गए।
यह सेवामूलक पहल शिक्षक श्रीकांत पांडेय के प्रयासों और सामाजिकता की भावना से शुरू हुई। अपनी माता स्वर्गीय रुकमणी गुप्ता की पुण्यतिथि पर अनुरुद्ध प्रसाद गुप्ता और श्रीमती यशोदा गुप्ता ने बच्चों के बीच पहुंचकर अपने हाथों से ऊनी स्वेटर बांटे।


विद्यालय परिवार और ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ठंड के कठिन मौसम में बच्चों के लिए यह स्वेटर किसी सुरक्षा कवच से कम नहीं हैं। स्वेटर पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने गुप्ता परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में रिंकू गुप्ता, सोनल गुप्ता, संचालक रिंकू रेडीमेड, देवनगर विशेष रूप से उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक श्रीकांत पाण्डेय, ईशु सिदार, मधुमिता सिंह, जुगेश साहू, प्रधान पाठक खिलानंद सिंह, स्कूल प्रबंधन एवं शाला समिति के सदस्यों ने गुप्ता परिवार के सामाजिक योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
यह कार्यक्रम न केवल बच्चों के लिए राहत लेकर आया बल्कि समाज में मानवता और सहयोग की मिसाल भी पेश की।




