धमतरी में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर यूनिटी मार्च, बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी

धमतरी
देशभर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती उत्साहपूर्वक मनाई जा रही है। इसी क्रम में धमतरी जिले के नगरी में भाजपा द्वारा यूनिटी मार्च पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा महानदी उद्गम स्थल महामाई फरसिया से शुरु होकर नगरी में संपन्न हुई।


कार्यक्रम में कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग, पूर्व विधायक, भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया।
पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह ने कहा कि सरदार पटेल ने देश को एक सूत्र में बांधकर अखंड भारत की नींव रखी। उनकी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए समाज से छुआछूत, जाति-पांति और भेदभाव मिटाना होगा, तभी ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का निर्माण संभव है।


कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा समेत अनेक जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। यह आयोजन जिला प्रशासन की देखरेख में संपन्न कराया गया।




