मंच पर अनदेखी! ननकी राम कंवर पीछे, गोपाल मोदी आगे—सम्मान बचाने उतरे CM के PSO

रिपोर्टर – सरोज रात्रे
लोकेशन – कोरबा, छत्तीसगढ़
कोरबा से एक ऐसी सियासी तस्वीर सामने आई है, जिसने भाजपा के भीतर वरिष्ठता और सम्मान के सवाल को फिर से खड़ा कर दिया है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंचीय कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठतम आदिवासी नेता और पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर को एक बार फिर कथित तौर पर उपेक्षा का सामना करना पड़ा।
मंच पर ननकी राम कंवर को दूसरी पंक्ति में बैठाया गया, जबकि उनके ही शागिर्द और वर्तमान भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी मुख्यमंत्री के साथ अग्रिम पंक्ति में नजर आए।
आरोप है कि मंच व्यवस्था के दौरान गोपाल मोदी ने अपने वरिष्ठ नेता को आगे बैठाने की ज़हमत तक नहीं उठाई।
हालांकि, सम्मान की मर्यादा तब निभती दिखी जब मुख्यमंत्री के PSO ने हस्तक्षेप करते हुए ननकी राम कंवर को आगे की कुर्सी पर बैठाया।
यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया और अब इसका वीडियो सियासी हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
सबसे बड़ा सवाल यही है—
क्या सत्ता और पद के आगे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का सम्मान अब गौण हो गया है?
यह पहला मौका नहीं बताया जा रहा है।
चर्चा है कि ननकी राम कंवर लंबे समय से अपनी ही पार्टी में हाशिए पर हैं, और मंच पर दिखी यह तस्वीर उसी पीड़ा को बयां कर गई।
वीडियो में दिखा नजारा बहुत कुछ कहता है—
“शोहरत नई-नई है, लहजा खुद बयां कर रहा है…”
अब देखना होगा कि भाजपा नेतृत्व इसे एक सामान्य मंचीय चूक मानता है, या फिर वरिष्ठ नेताओं के सम्मान पर उठे सवालों का कोई ठोस जवाब देता है।




