सिम्स हॉस्पिटल में बवाल, गायनिक वार्ड में महिला अटेंडर का हंगामा

रिपोर्टर – मुरली नायर
लोकेशन – बिलासपुर, छत्तीसगढ़
बिलासपुर के सिम्स हॉस्पिटल से एक बार फिर अव्यवस्था और विवाद की तस्वीर सामने आई है। गायनिक वार्ड में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब एक मरीज की महिला अटेंडर ने डिस्चार्ज को लेकर जमकर विवाद किया।

जानकारी के अनुसार, डिस्चार्ज प्रक्रिया को लेकर शुरू हुआ यह विवाद देखते ही देखते उग्र हो गया। आरोप है कि महिला अटेंडर ने ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों से बदतमीजी की, साथ ही स्टाफ नर्स और सुरक्षा गार्ड के साथ धक्कामुक्की भी की।
घटना के दौरान वार्ड में मौजूद लोगों ने पूरे हंगामे का वीडियो बना लिया, जो अब सामने आया है। हंगामे के कारण कुछ समय के लिए अस्पताल की व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित रही और अन्य मरीजों व उनके परिजनों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मामले की सूचना अस्पताल प्रबंधन को दे दी गई है। अब सामने आए वीडियो के आधार पर संबंधित महिला के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा सकती है।




