जांजगीर-चांपा की धान मंडी में बवाल: गिला धान को लेकर दो किसानों ने ऑपरेटर पर किया हमला, CCTV में कैद घटना

रिपोर्टर — जय ठाकुर
लोकेशन — जांजगीर-चांपा
जांजगीर-चांपा। जिले की पामगढ़ धान मंडी में शुक्रवार को गिला धान की एंट्री को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। अचानक शुरू हुए विवाद के दौरान किसान मोहरसाय यादव और धरम यादव ने मंडी के ऑपरेटर हेमंत राठौर पर हमला कर हाथापाई कर दी। मंडी में मौजूद कर्मचारियों और किसानों ने किसी तरह हालात को काबू में किया।
पूरा घटनाक्रम मंडी परिसर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया है। घटना के बाद ऑपरेटर हेमंत राठौर ने पामगढ़ थाने में FIR दर्ज कराई।

सूचना मिलते ही पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और CCTV फुटेज सहित पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दोनों किसानों और संबंधित कर्मचारियों से बयान ले रही है। अधिकारियों का कहना है कि धान की नमी और गुणवत्ता को लेकर अक्सर विवाद होते हैं, लेकिन मारपीट की घटना गंभीर है और इस पर कार्रवाई तय है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई CCTV फुटेज और गवाहों के बयान के आधार पर की जाएगी।




