छत्तीसगढ़बलरामपुर

विधायक के जाति प्रमाणपत्र पर बवाल – पूर्व शिक्षा मंत्री ने उठाए सवाल

प्रतापपुर की विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते के जाति प्रमाणपत्र पर विवाद तेज, पूर्व मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने की कार्रवाई की मांग

लोकेशन: बलरामपुर, छत्तीसगढ़

बलरामपुर जिले की प्रतापपुर विधानसभा की विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते के जाति प्रमाणपत्र को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
पूर्व शिक्षा मंत्री और आदिवासी समाज के वरिष्ठ नेता डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने विधायक पोर्ते के जाति प्रमाणपत्र को फर्जी बताया है और इस पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

डॉ. टेकाम ने कहा कि विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते का जाति प्रमाणपत्र प्रथम दृष्टया ही संदिग्ध दिखाई दे रहा है, क्योंकि इसमें पिता के नाम की जगह पति का नाम दर्ज है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विधायक मूल रूप से उत्तर प्रदेश से हैं, इसलिए उन्हें छत्तीसगढ़ में आदिवासी वर्ग का लाभ नहीं मिलना चाहिए।

पूर्व मंत्री ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच आदिवासी समाज की खोजबीन समिति से कराई जाएगी।
उन्होंने कहा कि समाज किसी भी स्तर पर जाति के नाम पर फर्जीवाड़ा या गलत लाभ उठाने की अनुमति नहीं देगा।

इस बयान के बाद प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में सियासी माहौल गरमा गया है। अब सबकी निगाहें इस पर हैं कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।


पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम

“विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते का जाति प्रमाणपत्र प्रथम दृष्टया फर्जी प्रतीत होता है। पिता की जगह पति का नाम लिखा गया है, जो संदेह पैदा करता है। अगर यह प्रमाणपत्र गलत पाया गया, तो कार्रवाई होनी चाहिए।”

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button