
लोकेशन-रायपुर
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर धर्मांतरण को लेकर सियासी और सामाजिक माहौल गर्मा गया है।
कटोरा तालाब क्षेत्र स्थित एक स्पा सेंटर में कथित तौर पर धर्मांतरण कराए जाने की सूचना पर जमकर हंगामा हुआ, जिसके बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई।
बताया जा रहा है कि आज सुबह स्पा सेंटर में करीब 100 से 150 लोगों को एकत्रित किया गया था, जहां धार्मिक कार्यक्रम की आड़ में उनका धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था।
इसकी जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
कार्यकर्ताओं का आरोप है कि लोगों को बहला-फुसलाकर और तरह-तरह के प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराया जा रहा था। विरोध के दौरान मौके पर काफी देर तक तनाव बना रहा।
स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया। फिलहाल पुलिस स्पा सेंटर में मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।






