जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए

लोकेशन : राजनांदगांव
आज पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश भर में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, इसी क्रम में आज राजनांदगांव शहर स्थित पद्मश्री गोविंद राम निर्मलकार ऑडिटोरियम में भी जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की….वही मीडिया से चर्चा करते हुए रमन सिंह ने कहा कि आज जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर बिरसा मुंडा जी को याद किया गया उन्होंने पूरे जनजातीय क्षेत्रों में जागृति लाने का काम किया अंग्रेजों के खिलाफ उन्होंने संघर्ष किया और रांची के जेल में वह संदिग्ध हालत में मृत पाए गए , धर्मांतरण के खिलाफ सबसे बड़ा जिहाद उन्होंने किया, धरती आभा मतलब की धरती का भगवान किसी को कहा जाता है तो वह बिरसा मुंडा को कहा जाता है….
वही बिहार चुनाव पर ऐतिहासिक जीत को लेकर रमन सिंह ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि यह फिर एक बार दोहराया गया है कि जहां-जहां प्रभारी बनकर राहुल गांधी और भूपेश बघेल जाते हैं वहां कांग्रेस का पूरा बंटाधार हो जाता है यह विश्व रिकॉर्ड गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में आएगा की राहुल गांधी के नेतृत्व में लगभग 80 चुनाव नगर पालिका नगर पंचायत विधानसभा और लोकसभा के चुनाव हार चुके हैं फिर भी 60साल के व्यक्ति को युवा रहती है कांग्रेस और उसी के नेतृत्व में चल रही है इससे बड़ा दिन और कांग्रेस के लिए कब आएगा ?




