जशपुर

वेदांश राइस मिल बगिया सील

दीपक वर्मा – कुनकुरी
लोकेशन – जशपुर / बगिया
14/01/2026

जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड में अवैध धान परिवहन के खिलाफ पुलिस एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वेदांश राइस मिल को सील कर दिया है।
कार्रवाई के दौरान वेदांश राइस मिल, बगिया से चोंगरीबहार धान खरीदी केंद्र ले जाए जा रहे अवैध धान से भरे दो ट्रैक्टरों को पकड़ा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों ट्रैक्टरों में लगभग 100 क्विंटल धान लोड था, जिसे बिना वैध दस्तावेजों के राइस मिल से निकालकर धान खरीदी केंद्र ले जाया जा रहा था। संयुक्त टीम द्वारा मौके पर कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टरों को रोका गया और धान जब्त किया गया।
पकड़े गए दोनों ट्रैक्टरों में लगभग 100 क्विंटल धान लोड है।दोनों ट्रैक्टर के ड्राईवर मानेश्वर सिदार और यमन बेहरा ने बताया की राईस मिल से धान चोंगरीबहार धान खरीदी केंद्र ले जाया जा रहा था। इसी दौरान वेदांश राईस मिल के पास ही चोंगरीबहार खरीदी केंद्र के रास्ते में हुई इस कार्रवाई में राजस्व विभाग और पुलिस विभाग की टीम संयुक्त रूप से शामिल रही।

इसी क्रम में खाद्य विभाग, राजस्व विभाग एवं मार्कफेड की संयुक्त टीम द्वारा विकासखंड कांसाबेल के बगिया स्थित वेदांश राइस मिल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मिल परिसर में उपलब्ध धान का भौतिक सत्यापन किया गया, जिसमें लगभग 9700 क्विंटल धान की गंभीर कमी पाई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वेदांश राइस मिल को सील कर दिया है।

DMO शम्भू गुप्ता ने बताया कि राइस मिल से अवैध रूप से धान खापने व राइस मिल में 9700 धान बोरी कम पाए जाने पर सील कर दिया गया। साथ ही प्रकरण की विस्तृत जांच प्रारंभ कर दी गई है। संबंधित दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है तथा जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। वही फिलहाल प्रशासनिक अमला मामले की जांच में जुटा हुआ है। संबंधित राइस मिल एवं ट्रैक्टर चालकों से आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जांच पूर्ण होने के बाद दोषी पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button