एंटरटेनमेंट

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 वर्ष की उम्र में निधन

बॉलीवुड के महान अभिनेता धर्मेंद्र का सोमवार दोपहर 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले स्थित पवन हंस शवदाह गृह में किया गया। आज उनके पोते करण देओल अस्थियां लेने श्मशान पहुंचे।

अंतिम संस्कार में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, संजय दत्त सहित कई दिग्गज सितारे शामिल हुए। धर्मेंद्र के निधन पर अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, शाहरुख खान, शत्रुघ्न सिन्हा, कमल हासन समेत कई सितारों ने भावुक संदेश साझा कर श्रद्धांजलि दी।

धर्मेंद्र कुछ समय से उम्र-संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। 10 नवंबर को सांस लेने में दिक्कत के चलते उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से 12 नवंबर को डिस्चार्ज किया गया था।

1935 में पंजाब के सहनेवाल में जन्मे धर्मेंद्र ने 1960 में ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। छह दशक से अधिक के सफर में उन्होंने सैकड़ों हिट फिल्में दीं और भारतीय सिनेमा में एक अमर विरासत छोड़ गए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button