बलरामपुर

तालिबानी सजा जैसा सलूक: छोटे बच्चों को हाथ-पैर बांधकर पीटने का वीडियो वायरल

लोकेशन – बलरामपुर, छत्तीसगढ़
रिपोर्टर – दयाशंकर यादव

बलरामपुर जिले से मानवता को झकझोर देने वाली एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लडुवा में खेत से मटर तोड़ने के मामूली आरोप में मासूम बच्चों को ऐसी अमानवीय सजा दी गई, जिसने पूरे समाज को शर्मसार कर दिया है।
आरोप है कि कुछ लोगों ने छोटे-छोटे बच्चों को पकड़कर उनके हाथ और पैर बांध दिए और फिर बेरहमी से उनकी पिटाई की। इस पूरी बर्बरता का वीडियो भी बनाया गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद गांव में भारी आक्रोश का माहौल है।
बताया जा रहा है कि बच्चे खेत से मटर तोड़ रहे थे, इसी बात से नाराज होकर आरोपियों ने कानून को अपने हाथ में ले लिया और बच्चों के साथ क्रूर व्यवहार किया। यह कृत्य न सिर्फ अमानवीय है बल्कि बाल अधिकारों का गंभीर उल्लंघन भी है।
पीड़ित बच्चों के पिता ने इस मामले की शिकायत राजपुर थाना में दर्ज कराई है। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग दोषियों के खिलाफ कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। प्रशासन भी इस संवेदनशील मामले पर नजर बनाए हुए है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button