
रिपोर्टर -लाला उपाध्याय/लोकेशन -सक्ती
सक्ती जिले के जनपद पंचायत जैजैपुर से मनरेगा से जुड़ा एक कथित रिश्वतखोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में जनपद पंचायत जैजैपुर के मनरेगा शाखा में पदस्थ परियोजना अधिकारी चंद्रशेखर सूर्यवंशी पर फाइल आगे बढ़ाने के एवज में पैसे लेते हुए दिखने का आरोप लगाया जा रहा है। आरोप है कि ग्राम पंचायतों से नियमित रूप से वसूली की जा रही थी, जिसका यह वीडियो कथित सबूत बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद जनपद कार्यालय में हड़कंप की स्थिति है और प्रशासनिक हलकों में भी हलचल मची हुई है। हालांकि, न्यूज़ रूम वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता, लेकिन मामले ने मनरेगा में पारदर्शिता और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।





